Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

किसानों का लैंड पुलिंग पॉलिसी का किया विरोध 11 अगस्त को मोटरसाइकिल मार्च निकालने का भी किया ऐलान पढ़ें पूरी खबर

किसानों का लैंड पुलिंग पॉलिसी का किया विरोध

11 अगस्त को मोटरसाइकिल मार्च निकालने का भी किया ऐलान

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर में लैंड पूलिंग को लेकर किसानों की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर समेत कई अन्य किसान नेता मौजूद थे। उनका कहना है कि सरकार किसानों की ज़मीन जबरन छीन रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह नीति रद्द करनी ही होगी। किसानों ने मीडिया से बातचीत में पंजाब सरकार को चुनौती दी है। इस नीति के विरोध में 7 अगस्त को एक मीटिंग और होगी। जिसमें मार्च और रैलियों को लेकर नीति बनाई जाएगी।

लैंड पूलिंग के विरोध में वे 11 अगस्त को मोटरसाइकिल मार्च निकालेंगे। इसके अलावा, उन्होंने 20 अगस्त को कुक्कड़ गांव में एक विशाल रैली निकालने का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से किसानों पर बनाया जा रहा दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसान हितैषी है, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसानों के साथ आमने-सामने बैठकर इस नीति पर बात करनी चाहिए और उनके सवालों के जवाब देने चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220075

Share this Post