Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर के D-Mart के युवक ने कस्टमर को मारा थप्पड़, जमकर मचा बवाल,Video

जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित D-Mart के अंदर गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू होनी शुरू हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। वहीं बाकी के लोग भी वहां पर मौजूद हैं और उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बिलिंग काउंटर पर रवि नामक कस्टमर लाइन में खड़ा था। इस दौरान जब तक उसकी टर्न आती तो वह कुछ सामान लेने के लिए चला गया। जब वह दोबारा लाइन में आया तो दूसरे कस्टमर से अपनी जगह पर दोबारा लगने के लिए कहा। इस पर बिलिंग काउंटर पर मौजूद युवक उसके साथ बहसबाजी करने लग गए और थप्पड़ मार दिया।

देखते ही देखते दोनों की बीच यह बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। घटना में कस्टमर रवि का कहना है कि उसका सोने का ब्रेसलेट और चैन गुम हो गई है। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। रवि की चेन तो मिली लेकिन ब्रेसलेट नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post