फगवाड़ा में पुलिस ने Modified Bullet पर की कार्रवाई, चालान काटकर साइलेंसर पर चलवाया बुल्डोजर; Video
बड़ी वारदात : जालंधर के भार्गों कैंप में देर रात युवक को उतारा मौत के घाट
इलाके में फैली दहशत
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : जालंधर में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। देर रात यहां के भार्गों कैंप में कुछ युवकों ने दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। एक युवक के सीने में कैंची से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। मारा गया युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मृतक की पहचान कैंप निवासी वरुण के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक विशाल भी वहीं का रहने वाला है। विशाल कैंप के ही घुंघरी नामक व्यक्ति का बेटा है और मृतक युवक घुंघरी के साले का बेटा था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घुंघरी के बेटे विशाल को 100 से ज़्यादा टांके लगे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।


Comments
No comments yet.