Mon, 15 Jun 2026

जालंधर की सहदेव मार्किट में रेड करने पहुंची GST की टीम, विरोध में दुकानदारों ने बंद की दुकानें 

जालंधर की शास्त्री मार्किट में उस समय हंगामा हो गया, जब जीएसटी की टीम रेड करने पहुंच गई। रेड के दौरान जीएसटी टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। रेड के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दुकानदारों ने  जीएसटी टीम के अधिकारी को भी बंधक बना लिया।  

खालसा सेल्स एजेंसी के मालिक ने बताया कि GST टीम ने बिना किसी को जानकारी दिए रेड की और दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। जिस कारण हम अपना कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कारोबार ही नहीं करेंगे तो कमाएंगे क्या और टैक्स क्या देंगे।

जीएसटी अधिकारी ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की कोई धक्केशाही नहीं की है। विभाग के अधिकारी केवल इंस्पेक्शन कर रहे थे। उन्हें खालसा सेल्स एजेंसी को लेकर इनपुट मिली थी जिसके आधार पर चेकिंग की जा रही थी। अगर विभाग को कुछ गलत लगा तो वह कार्रवाई करेंगे।

वहीं सहदेव मार्किट के प्रधान ने कहा कि अगर किसी व्यापारी की गलती है तो उसे डिपार्टमेंट में बुलाकर समझाना चाहिए। अगर फिर भी व्यापारी नहीं मानते तो उन पर कार्रवाई की जाए। जो भी अफसर ऐसे चेकिंग करने आते हैं तो उन्हें पहले सूचना दी जानी चाहिए, ऐसे रेड कर डराना नहीं चाहिए। 


660

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166761