Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

मजदूरों के बेहतर हालात  के लिए हर संभव प्रयास करेगी कांग्रेस: राजेश राम*

असंगठित मजदूरों की बेहतरी के लिए केवल कांग्रेस ने उठाए कदम: राजेश राम*

*कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस ने मनाया मजदूर दिवस*

*पटना. गुरुवार, 01 मई 2025* (सोनू) : बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मजदूर दिवस पर असंगठित कामगार कांग्रेस के तत्वावधान में  मजदूर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

             इस संवाद कार्यकम में  प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, तीनों प्रभारी सचिव सुशील पासी, देवेंद्र यादव और शाहनवाज आलम ने शिरकत की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मजदूर साथियों से संवाद में कहा कि कांग्रेस ने आपके हक के लिए लड़ाई लड़ी और मनरेगा जैसा कानून लाया जिससे हर हाथ काम की गारंटी दी गई। वर्तमान सरकार ने इस कार्यक्रम को बंद करने की लाख कोशिश की लेकिन हमारे शीर्ष नेताओं ने लगातार मुखर होकर इसकी खिलाफत किया जिसका अंजाम रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हटाने में नाकाम रहें। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों के दर्द को पहचान कर उसपर आवश्यक कार्रवाई की और कानून लाकर उनके हित को सुरक्षित करने का काम किया। असंगठित क्षेत्र को पहचान कर उनके लिए पिछले लोकसभा चुनाव में आवश्यक बिंदुओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल भी किया था। हमने हमेशा देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है और आपके समर्थन से सरकार में आयेंगे तो बिहार में भी बेहतर काम करके दिखाएंगे। मजदूर वर्ग के आवश्यकताओं को कांग्रेस पार्टी बखूबी जानती है क्योंकि हमने मजदूरों के उत्थान के लिए लगातार काम किया है।  आजादी के बाद मजदूर भाइयों का ही योगदान रहा कि हमारा देश आज इस स्थिति में पहुंचा है और आगे आपको और मजबूती देकर हम देश के विकास में आपकी प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं।

      प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पास प्रायः काम की कमी पाई जाती है और निश्चित कमाई नहीं होती है। इसलिए सबसे ज्यादा परिश्रम और आर्थिक संकट उनके ऊपर होता है लेकिन कांग्रेस ने इनके बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। कर्नाटक में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा कर्नाटक सरकार द्वारा 12692 दैनिक सफाई कर्मचारियों को पक्की सरकारी नौकरी देने की चर्चा भी उन्होंने की और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आपके बेहतरी के लिए बेहद गंभीर है।

प्रभारी सचिव सुशील पासी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों के लिए शुरू से लोककल्याणकारी योजनाएं चलाई है और हम बारीकी से आपके बेहतरी के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को संगठित करने का प्रयास कांग्रेस पार्टी ने की है और इस संगठन को हमारे नेता राहुल गांधी स्वयं के सोच से विकसित किए हैं इसलिए आपकी मजबूती संगठन के भीतर बेहद जरूरी है।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय किसान  कांग्रेस के  राज कुमार शर्मा  एवं असंगठित कामगार के  बिहार  प्रभारी विवेक यादव ने किया।

मंच संचालन अति पिछड़ा विभाग के भाई कुंदन गुप्ता ने किया।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय चौधरी , मंजीत आनंद साहू , विनय वर्मा ,शकीलउर रहमान  ,कुंदन गुप्ता,  विनोद चौधरी ,अखिलेश्वर कुशवाहा, सूरज यादव  सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस


57

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147458