जालंधर शहर के अवतार नगर स्थित गली नंबर 10 में श्री दुर्गा मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि.) की और से श्री मद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान 16 नवंबर 2026, सोमवार से 22 नवंबर 2026, रविवार तक आयोजित किया जा रहा है.
इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 16 नवंबर 2026 को दोपहर 11 बजे निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. वहीं कथा श्रवण का समय प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक रखा गया है, महोत्सव में प्रख्यात कथा व्यास श्री नारायण पुरी महाराज जी अपने मधुर श्रीमुख से भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमय रसपान करा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं।
मंदिर के पुजारी पंडित श्री सोमदत्त शास्त्री जी व समूह मंदिर कमेटी व पदाधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दे रहे हैं! इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना हुआ है।और मे भक्तों में भारी उत्साह है
इस दिव्य ज्ञान यज्ञ में अवतार नगर व जालंधर के समस्त निवासी बड़ी संख्या में परिवार सहित पहुंच रहे हैं और श्रद्धापूर्वक कथा का आनंद व भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और कथा के प्रसंगों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रस से सराबोर हो गया है।
मंदिर के प्रधान श्री नरेश ढल्ल (डिंपल जी ) ने बताया की श्री मद् भागवत कथा पुरे एक सप्ताह चलेगी व मंदिर कमेटी पूरी लग्न व उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बना रही है मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों व पंडित श्री सोमदत्त शास्त्री जी ने शहर के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें !
Read News Details
Comments
No comments yet.