Mon, 12 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में फायरिंग : बच्चों समेत 9 की मौत, हमलवार ने ख़ुद को भी मारी गोली

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस प्रमुख बोले- ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी

एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में 28 साल से अधिक समय बिताने के दौरान उन्होंने ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। उनके मुताबिक, शहर ने इससे पहले इतनी बड़ी जनहानि वाली घटना का सामना नहीं किया था।

पुलिस प्रमुख ने गोलीबारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने घटना की परिस्थितियों को बेहद परेशान करने वाला बताया।

गवर्नर ने शहर प्रशासन को दिया समर्थन

पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एरी की मेयर दरिया डेव्लिन को राज्य प्रशासन की ओर से पूरा समर्थन देने की पेशकश की है। घटना के बाद प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने आम लोगों को खतरा नहीं होने की बात कही

एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो चुकी है और आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 229323

Share this Post