Mon, 12 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नेपाल में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा, बाढ़ के कारण कई घर बहे

नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। नदी के तेज बहाव के साथ कीचड़ और गाद आने के कारण रास्ते में पड़ने वाले कई घर बह गए। घटना के बाद प्रशासन ने रविवार सुबह नदी किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नदी में बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने 11 अक्टूबर की सुबह अलर्ट जारी करते हुए संभावित बाढ़ को लेकर लोगों को सतर्क किया। चेतावनी में कहा गया कि चुमानुबरी ग्रामीण नगरपालिका-6 की ओर से बूढ़ी गंडकी नदी में भारी बाढ़ का पानी आ रहा है।

विभाग ने लोगों को बाढ़ का पानी निकलने तक त्रिशूली दोभान तक नदी के पास नहीं जाने और सुरक्षित रहने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी।

भूस्खलन के बाद बढ़ा नदी का जलस्तर

गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, शुरुआती रिपोर्टों में चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका के सियुरीबास के ऊपर भूस्खलन होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कई घर बहने की सूचना, प्रशासन जुटा रहा जानकारी

अधिकारियों के मुताबिक, नदी के बहाव की दिशा में कुछ अन्य घरों के भी बहने की खबर मिली है। प्रशासन की टीमें जमीनी स्तर पर स्थिति का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और नदी से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 229323

Share this Post