Sun, 06 Sep 2026
Post Details

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द

इंडोनेशिया में अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में रविवार तड़के हुए विस्फोट के बाद पश्चिमी इंडोनेशिया के कई इलाकों में ज्वालामुखीय राख फैल गई। राख के फैलने के कारण राजधानी जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

30 सेकंड तक फटा ज्वालामुखी

इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के मुताबिक, जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित अनाक क्राकाटोआ में शनिवार को गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले थे। इसके बाद रविवार सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, जो करीब 30 सेकंड तक जारी रहा।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

विस्फोट के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को वहां से हटाने का कोई आदेश भी जारी नहीं किया गया है। ज्वालामुखी के सबसे नजदीक बसी आबादी करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर है।

पर्यटकों को भी सतर्क रहने की सलाह

भूवैज्ञानिक एजेंसी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। एजेंसी ने लोगों से ज्वालामुखी के सक्रिय क्षेत्र से कम से कम तीन किलोमीटर दूर रहने को कहा है। राख के फैलाव को देखते हुए विमान सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215818

Share this Post