Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पठानकोट के घर में पसरा मातम, कनाडा में 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

कनाडा में एक 24 वर्षीय पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरजस सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था। यह वारदात कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड के 1100 ब्लॉक में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पठानकोट में रह रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पार्टी में शामिल होने गया था हरजस
जानकारी के मुताबिक हरजस सिंह 30 अगस्त की रात एक पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद हरजस मौके पर ही गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हरजस की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया।

रात करीब 1 बजे हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना 30 अगस्त की रात करीब 1 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हरजस सिंह को गोली क्यों मारी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अज्ञात हमलावर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

पठानकोट में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
हरजस की मौत की खबर जैसे ही पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और रिश्तेदार इस दुखद घटना से सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने सरकार से अपील की है कि हरजस सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए परिवार को आवश्यक प्रशासनिक और अन्य मदद उपलब्ध कराई जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234625

Share this Post