भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर भारत को चेतावनी दी है। इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को लेकर किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पाकिस्तान के पानी को रोकने या उसके प्रवाह को कम करने की कोशिश की गई तो इसका जवाब दिया जाएगा।
सिंधु जल समझौते पर भारत को चेतावनी
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने हिस्से के पानी से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान के पानी को रोकने या कम करने की कोशिश की गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ है। शहबाज का यह बयान इसी विवाद के बीच सामने आया है।
कश्मीर मुद्दे पर भी दोहराया पाकिस्तान का रुख
अपने संबोधन में शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का रुख नहीं बदला है और वह अपने पुराने रुख पर कायम है। शहबाज ने अपने भाषण में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को हराया।
चीन को बताया पाकिस्तान का 'अजीम दोस्त'
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चीन के साथ अपने देश के संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने चीन-पाकिस्तान की दोस्ती को हिमालय से भी ऊंचा बताते हुए कहा कि चीन पाकिस्तान का अजीम दोस्त है। चीन हर मुश्किल समय में पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों को भी रेखांकित किया।





Comments
No comments yet.