होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार देर रात बड़ा हमला हुआ, जहां ईरान की ओर से कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।
भारत सरकार ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार सुबह नई दिल्ली में ईरान के उप राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी सहित ईरानी राजनयिकों को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और ईरानी मिशन से पूरे मामले में स्पष्टीकरण और जवाब मांगा।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में जारी तनाव के दौरान अब तक 11 भारतीय नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं।
पिछले महीने भी MT Settebello नामक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हमलों के चलते पश्चिम एशिया और समुद्री मार्गों पर काम कर रहे भारतीय नाविकों और अन्य नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।
Comments
No comments yet.