Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पंजाब सरकार का सख्त फैसला: हड़ताल में शामिल हर कर्मचारी पर एक्शन, तुरंत किया सस्पेंड

पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल पर सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने सभी कच्चे मुलाजिमों को ईमेल भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी।

कच्चे मुलाजिमों को मेल के जरिए सूचना
विभाग ने कहा कि कर्मचारियों ने गैर-कानूनी धरने में भाग लेकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। सरकार ने रूट पर बसें न चलाने को गंभीर उल्लंघन माना है। इसी आधार पर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सस्पेंशन का आदेश जारी किया गया है।

 

विभाग ने साफ किया कि सभी संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सेवा से सस्पेंड किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई भी तय नियमों के अनुसार की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234226

Share this Post