Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

फ़िरोज़पुर में हाई-टेंशन एनकाउंटर: RSS नेता के पोते का कातिल खत्म

फ़िरोज़पुर में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए RSS नेता नवीन अरोड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बादल को मुठभेड़ में मार गिराया। एनकाउंटर फाजिल्का जिले के महमू जोइया टोल प्लाजा के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी फ़िरोज़पुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का आकलन किया।

हथियार बरामदगी के दौरान अचानक फायरिंग
सूत्रों के अनुसार, फ़िरोज़पुर पुलिस आरोपी बादल को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। जैसे ही पुलिस टीम महमूजोइयां इलाके में पहुंची, वहां घात लगाकर बैठे उसके साथियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी बादल ढेर हो गया।

एक पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत फाजिल्का सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

नवीन अरोड़ा हत्याकांड में बड़ी सफलता
कुछ दिन पहले फ़िरोज़पुर के मोची बाजार में RSS नेता के पोते नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य सरगना जतिन काली को पहले की मुठभेड़ में घायल किया गया था। बादल की मौत को इस केस की जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


28

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147281