Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना दर्दनाक हादसा , ट्रक में ब्लास्ट होने से ड्राइवर ज़िंदा जला

लुधियाना में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालवा ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया, जिसकी वजह उसका CNG सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया।

आग लगते ही ट्रक के ड्राइवर भूषण ने केबिन से निकलने की कोशिश की, वह हाथ हिलाकर लोगों को मदद के लिए पुकारता भी रहा, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण कोई भी उसके नजदीक नहीं पहुंच सका। कुछ ही मिनटों में पूरी केबिन आग में घिर गई और ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर को बचाना संभव नहीं रहा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर भूषण ने शुक्रवार रात ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक में सामान लोड किया था और वह फिरोजपुर रोड पर अलग-अलग दुकानों में डिलीवरी करने जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह भाईवाला चौक से नानकसर गुरुद्वारा साहिब की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी हादसा हो गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234226

Share this Post