दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया। जानकारी के मुताबिक, ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में खराबी आने से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं।
मैन्युअल तरीके से हो रही फ्लाइट प्लानिंग
तकनीकी दिक्कत के चलते एयर कंट्रोलर्स को ऑटोमेटिक सिस्टम से फ्लाइट प्लान नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में अधिकारी पुराने डेटा के आधार पर मैन्युअली फ्लाइट की जानकारी तैयार कर रहे हैं। वीरवार शाम से ही यह समस्या बनी हुई है।
Flight operations at Delhi Airport are experiencing delays due to a technical issue in the Automatic Message Switching System (AMSS), which supports Air Traffic Control data. Controllers are processing flight plans manually, leading to some delays. Technical teams are working to…
— Airports Authority of India (@AAI_Official) November 7, 2025
एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख एयरलाइन्स ने यात्रियों को फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी है। कंपनियों ने कहा है कि ऑपरेशन सामान्य होने तक यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर सपोर्ट से जानकारी लेते रहना चाहिए।
देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट है, जहां रोजाना करीब 1,500 उड़ानों का संचालन होता है। सिस्टम की गड़बड़ी के चलते यहां यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



Comments
No comments yet.