आपकी थाली भी बन सकती है खतरा! पंजाब में फ्रोजन मटर खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर
पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता वरदेव सिंह नोनी मान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें देर रात मोहाली से हिरासत में लिया गया। आरोप है कि नोनी मान ने पंचायती चुनाव के दौरान BDPO ऑफिस पर गोलियां चलाई थीं। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल पंचायती चुनाव के दौरान जलालाबाद के BDPO ऑफिस पर गोलियां चलीं थी। इस मामले में पुलिस ने नोनी मान, उनके भाई बॉबी मान और 3 अन्य लोगों पर हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महीने पहले बॉबी मान को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद देर रात मंगलवार पुलिस ने मोहाली से नोनी मान को भी गिरफ्तार कर लिया
Comments
No comments yet.