Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सर्दी के चलते आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ानों के समय में बदलाव

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने होने वाली दोनों फ्लाइटों के समय में बदलाव किया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने जानकारी साझा करते हुए यात्रियों से नए समय की पुष्टि करने की अपील की है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुंबई इंडिगो फ्लाइट का नया शेड्यूल

मुंबई से आदमपुर : दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी।
आदमपुर से मुंबई : शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
 
हिंडन स्टार एयर फ्लाइट का नया शेड्यूल

हिंडन से आदमपुर : दोपहर 2:00 बजे डिपार्चर, दोपहर 3:00 बजे आदमपुर पहुंचेगी।
आदमपुर से हिंडन: दोपहर बाद 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।

निदेशक पुष्पिंदर निराला ने स्पष्ट किया कि यह नया समय मौसम में बदलाव के कारण तय किया गया है और इसे मौसम की स्थिति के अनुसार भविष्य में फिर से बदला जा सकता है।
 


66

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147426