Mon, 15 Jun 2026

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, तभी कालका एक्सप्रैस ट्रेन की टक्कर से उड़ गए शवों के चीथड़े

यूपी के मिर्जापुर से बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चुनार रेलवे स्टेशन के पास कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 7 से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कई शव ट्रैक के पास बिखरे पड़े मिले। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।

गलत साइड से ट्रैक पार कर रहे थे यात्री

घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक, मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन 4 नंबर प्लेटफॉर्म पर आई थी। इसी दौरान कुछ लोग जल्दी में गलत साइड से ट्रैक पार करके दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की कोशिश करने लगे। तभी तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस आई और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोग कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जल्दी के चक्कर में उन्होंने सही रास्ते की जगह ट्रैक पार करने का रास्ता चुना, जो उनकी मौत की वजह बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन पर नहीं था कालका एक्सप्रेस का स्टॉपेज

जानकारी के मुताबिक, कालका एक्सप्रेस का चुनार स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था। यह ट्रेन हावड़ा से रात 9:55 बजे रवाना हुई थी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से लगभग आधे घंटे की देरी से निकली थी। चुनार से गुजरते समय इसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से अधिक थी, इसी कारण लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।


960

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166794