Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

ट्राई सिटी में कैब चालकों की हड़ताल, धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के सैकड़ों कैब चालकों ने आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की। सभी चालक सेक्टर-17 ग्राउंड में इकट्ठा हुए और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैब यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

कैब यूनियन ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
ट्राई सिटी कैब यूनियन के प्रेसिडेंट अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रशासन ने 2026 की नई पॉलिसी तो तैयार कर ली थी, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से ₹15 प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है, जो मौजूदा समय की आर्थिक स्थिति में बेहद कम है।

बढ़ती महंगाई में नहीं चल रहा गुजारा
अमनदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और महंगाई में लगातार इजाफा होने के बावजूद प्रशासन ने किराए की दरों में कोई सुधार नहीं किया है। इतनी कम दर पर न तो वाहन का रखरखाव हो पा रहा है और न ही चालकों का घर-परिवार चल रहा है।

कैब चालकों ने दी चेतावनी
कैब चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जाएगा। यूनियन ने मांग की है कि किराए में वृद्धि और नई नीति को तुरंत लागू किया जाए।


62

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147270