Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में एक और कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार

पंजाब के लुधियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब 23 वर्षीय कबड्डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को चार नकाबपोश हमलावरों ने अंजाम दिया, जो बाइक पर आए थे। उन्होंने बिना किसी कहासुनी के गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

साथी भी गंभीर रूप से घायल
हमले में कबड्डी खिलाड़ी का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। घायल साथी का इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके से बरामद किए कारतूस 
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) खन्ना पवनजीत और डीएसपी मोहित कुमार सिंगला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

लोकप्रिय खिलाड़ी था गुरविंदर सिंह
मृतक कबड्डी प्लेयर की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंटों में खेलता था और गांव में उसकी काफी लोकप्रियता थी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए रंजिश, आपसी विवाद और पेशेगत मतभेद जैसे सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


59

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147270