Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फोन बंद था, पर लग गई करोड़ों की लॉटरी! अब सामने आया पंजाब में 11 करोड़ जीतने वाला शख्स

पंजाब में दिवाली बंपर लॉटरी के 11 करोड़ रुपए जीतने वाला भाग्यशाली विजेता आखिरकार मिल गया है। लॉटरी जीतने वाले का नाम अमित सेहर है, जो एक सब्जी विक्रेता हैं। अमित ने यह टिकट बठिंडा के रत्न लॉटरी काउंटर से खरीदी थी।

राजस्थान से आ कर खरीदी टिकट
जानकारी के अनुसार, अमित सेहर जयपुर के रहने वाले हैं। बठिंडा से टिकट खरीदने के बाद वे अपने घर लौट गए थे। जब लॉटरी निकली, तो उन्हें इसका अंदाज़ा भी नहीं था। लॉटरी विक्रेताओं ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो सफलता नहीं मिली, क्योंकि अमित का मोबाइल फोन खराब होने के कारण बंद था।

फोन ऑन होते ही खुली किस्मत
कुछ दिनों बाद जब अमित का फोन ठीक हुआ और उन्होंने इसे ऑन किया, तो उन्हें कॉल कर बताया गया कि उनकी लॉटरी में 11 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट नंबर वेरिफाई किया गया, तो यह सच निकला।

वेरिफिकेशन के लिए आ रहा है पंजाब
अब अमित सेहर लॉटरी की राशि प्राप्त करने के लिए पंजाब पहुंचने वाले हैं। वहां अधिकारियों द्वारा टिकट और पहचान का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें इनाम की राशि सौंपी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234212

Share this Post