Sat, 20 Jun 2026

सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, बताया कब मिलेंगे महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी महिलाओं को अगले बजट से हर महीने 1000 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।

“वादा किया था, अब निभा रहे हैं” – सीएम मान
सीएम मान ने कहा, “हमने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें निभाने का समय आ गया है। हमने बिजली के बिल माफ किए, स्कूलों की फीस बचाई, जिससे हर परिवार की जेब में करीब 5 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। अब माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।”

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
तरनतारन में हुए इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवंत मान ने भीड़ का अभिवादन किया और कहा कि पंजाब में अब राजनीति का मतलब वादे नहीं, बल्कि काम और भरोसा बन गया है।


700

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168168