Sat, 20 Jun 2026

हरजिंदर सिंह धामी पांचवीं बार बने SGPC के प्रधान, इतनी वोटों से मिली जीत

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी लगातार पांचवीं बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने SGPC के वार्षिक चुनाव में अकाली दल (पुनर सुरजीत) के उम्मीदवार मिट्‌ठू सिंह को 99 वोटो के बड़े अंतर से हराकर यह जीत हासिल की।

वोटिंग से हुई चुनाव प्रक्रिया

चुनाव की शुरुआत में प्रधान पद के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी ने हाथ खड़े करवाकर (शो ऑफ हैंड्स) चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस अपील को खारिज कर दिया गया। इसके बाद, चुनाव प्रक्रिया वोटिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

सुखबीर बादल की रणनीति सफल

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने इस जीत को 'बहुत बड़ी कामयाबी' बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सभी सदस्यों की राय लेने के बाद एडवोकेट धामी का नाम घोषित किया था। चुनाव नतीजों के अनुसार, हरजिंदर सिंह धामी को 117 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार मिट्‌ठू सिंह को केवल 18 वोट ही प्राप्त हुए।

विरोधी पक्ष का प्रदर्शन और कमजोर

दलजीत सिंह चीमा ने SGPC सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर एक 'ईमानदार शख्सियत' को चुना है। उन्होंने पिछले साल के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि बीते साल विरोधी पक्ष को 33 वोटें मिली थीं, लेकिन इस बार यह गिनती और भी कम हो गई है, जो पार्टी की एकजुटता को दर्शाती है।


870

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168169