Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वर्ल्ड कप जीतने के बाद मालामाल हुई भारतीय महिला टीम, मिलेंगे 80 करोड़ रुपए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।

ICC ने दिया अब तक का सबसे बड़ा ईनाम
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट जीतने पर भारतीय टीम को 4.48 मिलियन डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए की ईनामी राशि देने की घोषणा की है। यह अब तक की किसी महिला टीम को दी गई सबसे बड़ी इनामी राशि है। साल 2022 के वर्ल्ड कप की तुलना में यह रकम चार गुना ज्यादा है।

BCCI ने भी की रिकॉर्ड घोषणा
टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात कर दी है। बोर्ड ने पूरी टीम, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को प्रोत्साहन के तौर पर 51 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए नया अध्याय है और बोर्ड हर खिलाड़ी के समर्पण को सलाम करता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234212

Share this Post