Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिद़ ने बना दिया अमीर! 11 साल के बच्चे ने मामा से मनवाई लॉटरी और लग गया करोड़ों का जैकपॉट

लुधियाना में 11 साल का बच्चा करोड़पति बन गया गया। जैसे ही परिवार को पता चला कि उनके बच्चे ने जो टिकट खरीदी है उस पर एक करोड़ का ईनाम जीता है, उनकी खुशी का ठिकाना रहा। हर कोई बच्चे को लक्की मान रहा है और जश्न मना रहा है।

होशियारपुर का रहने वाला है बच्चा
लॉटरी में एक करोड़ रुपए का ईनाम जीतने वाले बच्चे का नाम आरव है और वह होशियारपुर का रहने वाला है। पर वह फिलहाल अपने मामा के साथ लुधियाना के हैबोवाल में रहता है। कुछ दिन पहले ही वह अपने मामा के साथ बाजार गया था। जहां उसने लॉटरी टिकट खरीदने की ज़िद की।

ज़िद ने बनाया करोड़पति
शुरुआत में तो आरव के मामा ने उसकी ज़िद को यह कहते हुए टाल दिया कि यह अच्छा नहीं होता, इससे दूर रहना चाहिए। पर बार-बार ज़िद करने के बाद आरव ने अपने मामा को टिकट खरीदने के लिए मना ही लिया। जब इसका रिज़ल्ट आया तो आरव का एक करोड़ रुपए का ईनाम निकला।

11 करोड़ के विजेता की पहचान नहीं
वहीं बताया जा रहा है कि बंपर का पहला और सबसे बड़ा इनाम 11 करोड़ रुपए का रहा। यह टिकट नंबर A 438586 रहा, जिसे बठिंडा से बेचा गया था। हालांकि इस ईनाम के विजेता की पहचान अभी सामने नहीं आई है।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235233

Share this Post