Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सोच समझकर ही आवारा कुत्तों को खाना खिलाएं, वर्ना जेल भी जाना पड़ सकता है

अब अगर आपने कुत्तों को खाना खिलाया तो आपको सजा भी हो सकती है। क्योंकि सरकार ने आवारा कुत्तों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। वहीं इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यह फैसला उत्तराखंड सरकार ने लिया है।

अकेले उत्तराखंड में ही एक साल में आवारा कुत्तों ने 24 हजार से ज्यादा लोगों को काटा है। जिसके बाद नगर निगमों को सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्तों के झुंड पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर भी मनाही होगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और उसे जेल भी जाना पड़ सकता है।

उत्तराखंड सरकार के इस फैसले के बाद कुत्तों की देखभाल करने वाले कई NGOs ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ये नियम गायों पर क्यों नहीं लागू करती।अगर कुत्तों को खाना खिलाने पर एक्शन होता तो सरकार को इसका समाधान भी बताना चाहिए। कुत्ते बेजुबान होते उन्होंने नहीं पता कि उन्हें कहां खाना मिलने वाला है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post