Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में AAP नेता को पूर्व DSP ने मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा एक विवाह समारोह के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली उनके सिर में फंसी हुई है, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है चंडीगढ़ के रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह ने नितिन नंदा को गोलियां मारी हैं। उन्होंने नंदा को 2 गोलियां मारी हैं। 

बताया जा रहा है कि श्री आनंदपुर साहिब के आप नेता नितिन नंदा एक शादी में गए थे। इसी शादी समारोह के दौरान उन पर फायरिंग की गई। जिस कारण एक गोली उनके सिर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर लोगों ने तुरंत उन्हें ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

आप नेता के करीबी लोगों के मुताबिक उनके सिर में गोली फंसी हुई है और हालत अब स्थिर है। पीजीआई अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मौके पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


84

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147186