Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर के घर पर चली गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेवारी

 

कभी पंजाबियों के लिए पहली पसंद कनाडा अब लगता है कि सेफ नहीं है। क्योंकि लगातार पंजाबी कलाकारों और लोगों को गैंगस्टर की तरफ से निशाना बनाया जा रहा है। अब पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

खैहरा से बढ़ती नज़दीकियां बनी कारण
बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में गोलीबारी का मुख्य कारण गायक चन्नी नट्टन की दूसरे सिंगर सरदार खैहरा से बढ़ती नजदीकियां और उनके साथ काम करना है। गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस गैंग) के नाम से लिखा गया है कि चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी का कारण सरदार खैहरा हैं।

सिंगर को धमकी भी दी
गैंग ने चेतावनी दी है कि जो भी गायक या व्यक्ति सरदार खैहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। चन्नी नट्टन से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन खैहरा के साथ काम करने वालों का यही हाल होगा। इसमें सरदार खैहरा को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है।

कनाडा में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
कनाडा में इस तरह की आपराधिक घटना यह पहली नहीं है। इससे पहले पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, एपी ढिल्लों और हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है। जिससे बाद कनाडा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post