Tue, 16 Jun 2026

जालंधर में वाल्मीकि महाराज जी की प्रतिमा के साथ बेअदबी, फुटबॉल चौक किया जाम, देखें Video

 

जालंधर के बस्ती शेख क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि महाराज जी की प्रतिमा के स्वरूप से बेअदबी का मामला सामने आने के बाद वाल्मीकि  भाईचारे में भारी गुस्सा और रोष फैल गया है। इस घटना के विरोध में भाईचारे के लोगों ने आज फुटबॉल चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। 

जानें क्या है पूरा मामला
वाल्मीकि भाईचारे के सदस्य चंदन खौसला ने बताया कि बस्ती शेख में हर साल की तरह इस बार भी लंगर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का स्वरूप स्थापित किया गया था। पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके स्वरूप से छेड़छाड़ और बेअदबी की।  इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई कार्रवाई
प्रदर्शनकारी चंदन खौसला ने पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत देने के बावजूद थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इससे भी गंभीर बात यह है कि जिन लोगों पर बेअदबी का आरोप है, वे अब समाज के सदस्यों को फोन पर धमकियां दे रहे हैं और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं।

केस दर्ज न होने तक प्रदर्शन जारी
धरना दे रहे वाल्मीकि समाज के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज  नहीं करता, तब तक उनका यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।


950

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167319