Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

1 नवंबर 2025 से बदल जाएगा आधार कार्ड! UIDAI ने लागू किए नए नियम

1 नवंबर 2025 से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार सेवाओं को तेज आसान और सुरक्षित बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू करने जा रहा है। नए सिस्टम के तहत आधार कार्डधारक अब अपनी कई अहम जानकारियां जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को घर बैठे ही सिर्फ एक क्लिक में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। इस सुविधा से लोगों को आधार सेवा केंद्रों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

पहचान के लिए जरूरी होंगे सरकारी  डॉक्यूमेंट्स
UIDAI के नए नियमों के तहत किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए पहचान साबित करना अनिवार्य होगा। इसके लिए मान्यता प्राप्त सरकारी दस्तावेज़ों का उपयोग किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं पैन कार्ड,  पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस , राशन कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट शामिल है।

आधार-पैन लिंक करना जरूरी
सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया है कि आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। यदि इस तारीख तक दोनों लिंक नहीं होते तो 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड अमान्य (invalid) माना जाएगा। अब नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर देना भी जरूरी होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post