Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में Zoo में लगी भीषण आग, 12 गाड़ियां आई आग की चपेट में

मोहाली के छतबीर चिड़ियाघर में आज सुबह एक हादसा हुआ है। जहां पर्यटकों को लाने-ले जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस घटना में 12 इलेक्ट्रॉनिक कारें आग की चपेट में आ गईं।

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक कारें चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी थीं। जैसे ही चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने आग की लपटें देखीं, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जीरकपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post