Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

कनाडा में पंजाबियों पर नहीं रुक रहे हमले, अब बड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या

कनाडा में पंजाबियों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। ताजा मामला एबॉट्सफ़ोर्ड शहर से सामने आया है जहां एक पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है और वह लुधियाना के दोराहा के पास राजगढ़ गांव के रहने वाले थे। कनाडा में दर्शन सिंह का काफी बड़े पैमाने पर कारोबार था। करते थे। कनाडा के उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घर से निकलते ही मारी गोलियां
बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह अपने काम के सिलसिले में घर से निकले ही थे कि अचानक उन पर गोलियों से हमला हुआ। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। वहीं जैसे ही इस बारे में पता चला तो उनके गांव में मातम पसर गया।

साल 1992 में गए थे कनाडा
दर्शन सिंह 1992 में कारोबार के सिलसिले में राजगढ़ से कनाडा गए थे। कनाडा में शुरूआती संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपना व्यापार बड़े पैमाने पर फैलाया। एबॉट्सफ़ोर्ड के अलावा उनका व्यापार अमेरिका में भी कुछ जगहों पर था। इसके अलावा वे गुजरात के कांडला में एक कपड़ा उद्योग भी चलाते थे।


67

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146927