Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में बेकाबू ट्राले ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल

लुधियाना के खन्ना में नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्राले के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें 10 से अधिक सवारियां जख्मी हो गई हैं और उन्हें तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ट्राले वाले की लापरवाही के कारण हुआ है।

बेकाबू ट्राले ने मारी टक्कर
रोडवेज की बस सवारियों को लुधियाना से पटियाला लेकर जा रही थी। इसी दौरान खन्ना नेशनल हाईवे पर दूसरी तरफ से आ रहे बेकाबू ट्राले ने डिवाइडर पार करके बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बीच हाईवे पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर स्टूडेंट सवार थे।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना 2 की पुलिस, सड़क सुरक्षा फोर्स और 108 एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाना शुरू कर दिया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234210

Share this Post