Wed, 05 Aug 2026
Post Details

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व का देंगे न्योता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने के लिए न्योता दिया जाएगा। सीएम और राष्ट्रपति के बीच मुलाकात दोपहर को 12 बजे होगी। पंजाब सरकार शहीदी समागम पर भव्य समारोह करने जा रही है।

देश के सभी राज्यों के सीएम को न्यौता
सिर्फ राष्ट्रपति को ही नहीं बल्कि पंजाब सरकार पीएम से लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, धर्म गुरुओं और नेताओं को इस समागम में शामिल होने के लिए बुलाया है। हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, और दक्षिण भारत के सीएम को भी न्योता दिया गया है।

सीसगंज गुरुद्वारा साहिब से होगी शुरूआत
कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ की गई। इसके बाद पंजाब के सभी जिलों में गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों को दर्शाने वाले “लाइट एंड साउंड शो”, कीर्तन दरबार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरु साहिब के चरणों से जुड़े 130 पवित्र स्थलों पर भी कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191921