Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व मंत्री पर केस दर्ज! बेटे को मारने के आरोप

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। यह केस उन पर बेटे अकील अख्तर के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और हत्या की साजिश रचने के मामले में किया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इसी को लेकर शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। जिसके बाद पंचकूला ने केस दर्ज कर लिया। 

गौर हो कि पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया कि अकील की मौत दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हउई थी। जिसके बाद अकील की एक 27 अगस्त की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसे मारने की साजिशे कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post