Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में AAP MLA की कार का हुआ एक्सीडेंट, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी का कार एक्सीडेंट हो गया है। वह अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहे थे, पर रास्ते में ही सामने से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ, पर विधायक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

फाजिल्का के बलुआना जिले से आप विधायक काम के सिलसिले में सुबह-सुबह चंडीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में मोहाली में एक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पर उनकी सरकारी गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जिस कार सवार ने विधायक अमनदीप सिंह की कार को टक्कर मारी है। वह नशे में था। 

आपको बता दें कि बीते दिनों ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले के साथ हादसा हुआ था। मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी से एक दूसरी कार की भीषण टक्कर हो गई, जो अचानक काफिले में घुस गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसमें उनके 4 गनमैन को चोटें आई थीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post