Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मिट्ठापुर में सुबह-सुबह महिला की सोने की बालियां छीनकर स्नैचर फरार, देखें Video

जालंधर में लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह सुबह-सुबह भी स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला मिट्ठापुर से सामने आया है जहां पड़ोसी के घर जा रही बुजुर्ग महिला निर्मल कौर की बाइक सवार स्नैचर सोने की बालियां छीन कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना सीसीटीवी में कैद
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि बुजर्ग महिला गली में जा रही है, इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर 2 स्नैचर आते हैं। वह महिला के पास अपनी बाइक की रफ्तार धीमी करते हैं और उसके कान की सोने की बालियां छीन कर फरार हो जाते हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
जैसे ही बुजर्ग महिला निर्मल कौर को इस बारे में पता चलता है तो वह शोर मचाने लगती हैं कि पकड़ो-पकड़ो, मेरी बालियां छीनकर जा रहे हैं। पर तब तक स्नैचर काफी दूर तक निकल गए हैं। उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post