Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

'तुम्हारी पगड़ी उतार देंगे!' - जालंधर थाने के बाहर SHO-निहंगों में तीखी बहसबाज़ी, देखो Video

जालंधर थाना 8 के बाहर निहंग जत्थेबंदियों और एसएचओ यादविंदर में तीखी नोक-झोंक हो गई। मिली जानकारी के ऑटो चालक की 2 निहंग सिंहों द्वारा पिटाई करने के मामले को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने निहंग सिंह को काबू किया और थाने ले आई। इस मामले को लेकर निहंग सिंह जत्थेबंदियां थाने के बाहर पहुंची। जहां उनका एसएसचो के साथ विवाद हो गया। 

निहंगो पर ऑटो चालक की पिटाई
थाना इंचार्ज ने बताया कि एक ऑटो चालक की 2 निहंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। ऑटो चालक अधमरा हुआ पड़ा है। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके 14 टांके लगाए गए। जब पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला मोटे कड़े से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई है। 

पुलिसकर्मी को दी पगड़ी उतारने की धमकी
इसके बाद निहंग सिंह ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहाकि उसकी पगड़ी उतार दी जाएगी। इसके बाद थाना इंचार्ज ने कहा कि उन्होंने भी पगड़ी पहनी है। ऐसी घटना कि वह निंदा करते है। वहीं निहंगों ने पुलिस पर गालियां निकालने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने पुलिस आरोपों को बेबुनियाद बताया। 

भारी संख्या में थाने में पहुंचे निहंग
थाना इंचार्ज ने कहा कि निहंग सिंह काबू किए साथी से मिलने थाने के अंदर गए। इस दौरान बाहर से भारी संख्या में निहंग सिंहों ने थाने का घेराव किया। हवालात तक किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन फिर भी निहंग सिंह थाने के अंदर जाकर उक्त साथी की वीडियो बना रहे है। इसकी गलती की सजा जरूर मिलेंगी। निहंगों ने आरोपों को निराधार बताया।
 


93

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147270