Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब कैबिनेट मंत्री के काफिले का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे

 

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा गुरदासपुर में कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ। मंत्री के काफिले की पायलट गाड़ी से एक दूसरी कार की भीषण टक्कर हो गई, जो अचानक काफिले में घुस गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस हादसे में मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में सवार 4 गनमैन और दूसरी कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ, मंत्री हरभजन सिंह ETO खुद भी काफिले में मौजूद थे। उनके साथ अफसरों की टीम भी थी। डॉक्टरों के मुताबिक चार घायल गनमैनों में से तीन के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मंत्री हरभजन सिंह ETO ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर स्थिति संभाली। उनकी टीम ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। घायल जवानों और कार चालक को तुरंत इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कलानौर भेजा गया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ अपने सफर के लिए आगे रवाना हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post