Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

दीवाली-छठ पर रेलवे चला रहे है स्पेशल ट्रेनें, टाइम शेड्यूल भी जारी

दीवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों की टाइम शेड्यूल भी जारी किया है। 

चार स्पेशल ट्रेनें, लाखों यात्रियों को फायदा

लुधियाना-सहरसा-लुधियाना (04656-55) : यह स्पेशल ट्रेन लुधियाना से 22, 23 और 24 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे चलेगी। वापसी में सहरसा से यह ट्रेन 23, 24 और 25 अक्टूबर को रात 11:50 बजे चलेगी। यह ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, गोंडा और छपरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

लुधियाना-कटिहार-लुधियाना (04658-57) : यह स्पेशल ट्रेन लुधियाना से 22 अक्टूबर को रात 11:35 बजे रवाना होगी और 34 घंटे का सफर तय करेगी। वापसी में 24 अक्टूबर को कटिहार से दोपहर 1 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, छपरा और मानसी होते हुए गुजरेगी।

लुधियाना-कटिहार-लुधियाना एक्सप्रेस (04660-59) : यह एक और कटिहार स्पेशल ट्रेन है, जो 23 अक्टूबर को लुधियाना से शाम 4:50 बजे चलेगी। वापसी में कटिहार से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लगभग 36 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी।

लुधियाना-पटना-लुधियाना (04664-63) : बिहार की राजधानी के लिए यह स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर को लुधियाना से रात 8:20 बजे चलेगी और पटना सुबह 5 बजे पहुंचेगी। वापसी में 26 अक्टूबर को पटना से रात 1 बजे चलेगी। यह साहनेवाल, अंबाला कैंट, लखनऊ, राय बरेली और बक्सर में रुकेगी।


98

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147222