Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार के ‘ड्रग-फ्री पंजाब’ दावे की पोल खुली! मोगा में नशे में धुत लड़की की वीडियो वायरल, देखो

पंजाब में नशा किस कदर युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, इसका एक और जीता जागता सबूत मिला है। दरअसल में लड़की सड़क पर इस कदर नशे में झूम रही थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी और न ही किसी राहगीर के सवालों का जवाब दे पा रही थी। 

पुलिस ने लिया एक्शन, भेजा नशा मुक्ति केंद्र
वीडियो सामने आते ही हरकत में आई पुलिस ने तुरंत युवती को हिरासत में लिया और उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया। सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो के बाद अब पुलिस इस बात की गहन जांच में जुट गई है कि आखिर युवती ने यह नशा कहां से लिया और वह इसकी चपेट में कैसे आई। यह घटना एक बार फिर पंजाब में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

4 दिन पहले लुधियाना में भी दिखा था यही मंजर
हैरानी की बात यह है कि यह अकेली घटना नहीं है। ठीक 4 दिन पहले लुधियाना के बस स्टैंड पर भी एक लड़की इसी तरह नशे में सुध-बुध खोकर झूमती हुई दिखी थी। वह नीचे बैठने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी, जबकि पास से काफी ज्यादा गाड़ियां गुजर रहीं थीं। मोगा और लुधियाना की ये तस्वीरें पंजाब में नशे की विकराल होती समस्या का भयानक चेहरा दिखा रही हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post