Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

4 लाख डॉलर चोरी केस में फंसे 8 पंजाबी! कनाडा पुलिस जल्द कर सकती है देश निकाला

कनाडा के मिसीसागा और ब्रैम्पटन शहरों से एक बड़ी और शर्मनाक ख़बर सामने आई है। पील रीजनल पुलिस ने डाक चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 पंजाबी मूल के नौजवानों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर लगभग 4 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग ₹2.5 करोड़ भारतीय रुपये) की चोरी का आरोप लगा है।

सरकारी दस्तावेज़ों और क्रेडिट कार्ड्स की चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह MailBoxs से कीमती वस्तुएं चुराता था। चोरी की गई चीज़ों में चेक, सरकारी पहचान पत्र (IDs), क्रेडिट कार्ड और गिफ्ट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण चीज़ें शामिल थीं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कुल 344 आरोप लगाए हैं और 450 से अधिक चोरी की गई डाक को बरामद किया है। बरामद सामान में 255 चेक, 182 क्रेडिट कार्ड, 35 सरकारी आईडी और 20 गिफ्ट कार्ड शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए 8 पंजाबियों की पहचान 
सुमनप्रीत सिंह (28), मिसीसागा
गुरदीप चट्ठा (29), मिसीसागा
जशनदीप जटाणा (23), मिसीसागा
हरमन सिंह (28), ब्रैम्पटन
जशनप्रीत सिंह (21), ब्रैम्पटन
मनरूप सिंह (23), ब्रैम्पटन
राजबीर सिंह (26)
उपिंदरजीत सिंह (28)

पुलिस ने जानकारी दी है कि वे अब पील क्राउन अटॉर्नी ऑफिस और कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी (CBSA) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि इन आरोपियों को कनाडा से निर्वासित (Deport) किया जाए या नहीं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post