Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

खान साहब फिर टूटे! मां के जाने के 18 दिन बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया

पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक खान साब (Khan Saab) के पिता का निधन हो गया है। यह खबर इसलिए भी ज्यादा दुखद है क्योंकि कुछ ही दिन पहले खान साब की माता का भी निधन हुआ था और वह अभी इस गहरे सदमे से उबर नहीं पाए थे।

हार्ट अटैक से हुई पिता की मौत
बताया जा रहा है कि खान साब के पिता का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। इस खबर ने एक बार फिर से गायक के घर और पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में भी शोक का माहौल है और कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

हाल ही में हुआ था मां का निधन
इससे पहले खान साब की माता सलमा परवीन का 25 सिंतबर को निधन हुआ था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी था। लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका था और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post