Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के एकमजोत का JEE में सपना टूटा… पर अब हॉन्गकॉन्ग मिला 1.16 करोड़ का पैकेज!

जालंधर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के छात्र एकमजोत को हॉन्गकॉन्ग की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर की जॉब मिली है। कंपनी ने उन्हें सालाना 1.16 करोड़ रुपए का पैकेज ऑफर दिया है। गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले एकमजोत की यह उपलब्धि संस्थान और परिवार दोनों के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

कंप्यूटर साइंस में दिलचस्पी
एकमजोत वर्तमान में NIT जालंधर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि उनकी रुचि शुरू से ही कंप्यूटर साइंस में थी। JEE में अपेक्षित परसेंटाइल न आने के कारण उन्हें कंप्यूटर साइंस में एडमिशन नहीं मिला। लेकिन संस्थान ने उन्हें 100% स्कॉलरशिप पर केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला दिया। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस को माइनर डिग्री के रूप में चुना और तीन साल तक इस विषय की पढ़ाई की।

इंटर्नशिप से मिला करियर को मोड़
एकमजोत ने गुरुग्राम और नोएडा की कंपनियों में कंप्यूटर साइंस से संबंधित इंटर्नशिप की। इन अनुभवों ने उनकी स्किल्स को और मजबूत किया और हॉन्गकॉन्ग की कंपनी में बड़ी जॉब पाने का रास्ता खोला। एकमजोत का कहना है कि मेहनत और लगन से कोई भी अपनी रुचि के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234222

Share this Post