Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर, सोशल मीडिया इंफ्लूंसर की हत्या के मामले था Wanted

 

लुधियाना में पुलिस ने विक्की निहंग का एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विक्की निहंग सोशल मीडिया इंफ्लूंसर कार्तिक बग्गन के मामले में वांटेड था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी दी है। 

पुलिस पर चलाई गोलियां
दरअसल विक्की निहंग ने 23 अगस्त को कार्तिक बग्गन की हत्या की थी। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में थी। जैसे ही पुलिस को उसके बारे में पता चला तो उन्होंने विक्की को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान विक्की ने इस दौरान पुलिस पर गोलियां चला दीं।  जिसके बाद पुलिस ने भी उस पर जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस को उसके पास से एक विदेशी हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

मर्डर करने के मिले थे आदेश
पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्की और उसके साथियों को विदेशों से पंजाब में मर्डर करने के निर्देष थे। पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर इसे टाल दिया है। विक्की गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया का करीबी है।


65

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147222