Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

मुस्लिम नेता आयूब खान ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जो कुछ हुआ वह सोची-समझी साजिश

जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब इस पर आयूब खान और नमीन खान ने प्रैस कॉन्फ्रैंस करके भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से माहौल को खराब किया जा रहा है। हमारे समुदाय की तरफ से मारपीट नहीं की गई है और अगर मारपीट हुई है तो उसकी वीडियो जारी की जाए। धरने के दबाव में आकर उनके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया।

जो कुछ हुआ वह सोची-समझी साजिश है
आयूब के साथी ने कहा कि भाजपा नेता केडी भंडारी, अशोक सरीन हिक्की व कई अन्य नेता ईद के मौके पर शामिल होते रहे हैं। उनके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। पर जो कल रात हुआ वह बिल्कुल एक सोची-समझी साजिश है। भाजपा की तरफ से प्रभु श्रीराम का नारा लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पर हम पंजाब में भाईचारे को भंग नहीं होने देंगे।

योगेश मैनी के खिलाफ देंगे शिकायत
उन्होंने आगे कहा कि वह योगेश मैनी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने जा रहे हैं। पुलिस को जांच के लिए कहेंगे कि वह किन लोगों के संपर्क में है। योगेश ने दो समुदाय को भड़काने की कोसिश की है। वह किस संगठन के साथ संबंधित है, इसे लेकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात करके शिकायत दर्ज करवाएंगे।

भाजपा की भाईचारे सांझ को तोड़ने की कोशिश
आयूब खान ने कहा कि वह अमन पसंद समुदाय के लोग है और वह प्यार से सभी भाईचारे के साथ रहना पसंद करते है। देश में चुनावों के दौरान भाजपा का प्रोपगैंडा होता है कि भाईचारे की सांझ को तोड़ने की कोशिश होती है। पंजाब में चाहे दिवाली, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, ईद को सभी भाईचारा प्रेम प्यार से मनाता है। 


86

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147247