Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में दरिंदगी! हॉकी से पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या

जालंधर कैंट के संसारपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने हॉकी से पीट-पीटकर एक कुत्ते की हत्या कर दी। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को कुत्ते पर बेरहमी से वार करते हुए देखा जा सकता है।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत
संसारपुर निवासी अंजू ने बताया कि उनके घर के बाहर कई कुत्ते रहते हैं, जिनकी देखभाल वह खुद करती हैं। बीते दिन मोहल्ले का रहने वाला स्वर्णजीत सिंह उर्फ सोनी हाथ में हॉकी लेकर आया और एक कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। आरोप है कि उसने अन्य कुत्तों को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की। आरोपी शराब का आदी है और नशे की हालत में ही उसने यह दरिंदगी की।

पुलिस ने शुरू की जांच
इलाका निवासियों और महिला की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।CCTV फुटेज और लोगों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके में आक्रोश और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post