Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में दिन-दहाड़े बाइक चोरी, लोगों ने चोर के साथी की जमकर की पिटाई 

जालंधर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह बस्ती शेख इलाके में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद एक चोर बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि उसका साथी लोगों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर छित्तर परेड की और मामले की सूचना थाना-5 की पुलिस को दी।

भीड़ और पुलिस में विवाद
घटना के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। लोगों और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद एक महिला ने आरोप लगाया कि पकड़े गए युवक नशे के आदी हैं और उन्होंने खुद भी यह स्वीकार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसके जीजे ने चोरी की थी। वहीं, लोगों का कहना है कि आरोपी चोरी से पहले गली में कई बार रेकी करता रहा।

तीसरी वारदात से गुस्साए लोग
इलाकावासियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है। पहले घरों के ताले तोड़े गए, दूसरी बार एक्टिवा चोरी हुई और अब बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक ने बताया कि सुबह 7:45 बजे उसने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी और 8:15 बजे जब वापस आया तो बाइक गायब थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज में चोर को बाइक लेकर फरार होते देखा गया।

पुलिस जांच जारी
लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना-5 पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार चोर की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post