Sat, 20 Jun 2026

जालंधर बस स्टैंड में रोडवेज बसों का चक्का जाम! राहगीरों को हो रही है परेशानी

अगर आप जालंधर बस स्टैंड जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काफी अहम है। क्योंकि बस स्टैंड को डिपो कर्मचारियों की तरफ से बंद कर दिया गया है। कोई भी रोडवेज की बस नहीं चल रही है। जिस कारण सफर करने वाले आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस कारण किया गया बंद
बस डिपो के प्रधान ने बताया कि अमृतसर से पठानकोट लिए सरकारी बसों को लेकर एक टाइमटेबल बना था। जिसमें रोडवेज बसों के टाइम कम कर दिए गए थे। इसे लेकर हमारे संगठन ने नोटिस दिया और रोडवेज की बसों के टाइम में बदलाव करने के लिए कहा गया था। पर प्रशासन की तरफ से इस मामले का कोई भी हल नहीं किया गया। जिस कारण ही हमें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

रोडवेज बसों को बचाने के लिए प्रदर्शन
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक टाइम में बदलाव नहीं किया जाता। इस प्रदर्शन से लोगों को परेशानी हो रही है, पर लोगों को समझना होगा कि यह प्रदर्शन उनके लिए ही किया जा रहा है। क्योंकि अगर टाइम में बदलाव नहीं किया गया तो लोग सरकारी बसों का लाभ नहीं ले पाएंगे। रोडवेज बसों के वजूद को बचाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है।


1090

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168129